Breaking News :

2 फरवरीः जाने किन राशि के जातको को मिलेगा आज शुभ समाचार , किन राशि के जातको को राहना होगा सतर्क, देखे पूरी राशि का हाल..

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।


मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने व मनोरंजन आदि का कार्यक्रम बना सकते हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक एकता भी बनी रहेगी। आज यदि आपको जोखिम उठाने का मौका मिलेगा, तो आपको वह बहुत ही सोच समझकर उठाना होगा, क्योंकि बाद में आपका वह निर्णय गलत भी हो सकता है।


वृष राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है, क्योंकि यदि आपको पहले से कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो आज वह फिर से उभर सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार के सदस्य भी आपको देखकर परेशान होंगे, लेकिन आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण अवश्य रखना होगा


मिथुन राशि-आज का दिन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को भी आज आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आपके फालतू के खर्चे भी बहुत होंगे, जिनके कारण आप परेशान भी रहेंगे, लेकिन मजबूरी में वह आपको करने भी पड़ग। 


कर्क राशि-रोमांस की दुनिया में आज आपके खाते में फिर से मिलने का योग है. आज आपकी मुलाकात अपने पुराने पार्टनर से हो सकती है। इस समय आपको किसी विरोध या प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह समय बहुत अच्छा है और आप इस समय व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में किसी भी चुनौतीपूर्ण कार्य में सफल होंगे। आप सबसे आगे रहेंगे और हर प्रयास में सफल होंगे।


सिंह राशि-आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा. जो लोग राजनीति से जुड़े हैं वे आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, सबका ध्यान आपकी बातों पर रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कक्षा परीक्षाओं में उत्कृष्ट पेपर मिलने से आप उत्साहित महसूस करेंगे।


कन्या राशि-आज का दिन ऐसा है जब चीजें वैसी नहीं रहेंगी जैसी आप चाहते हैं. आपकी आय के स्रोत विकसित होंगे। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क हो सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। खान-पान में भी संयम रखें। वैचारिक स्थिरता के साथ आप अपने हाथों में कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे।


तुला राशि-आज आपको दोस्तों से सहायता मिलेगी। जिससे आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने को तैयार रहेंगे। इस राशि के जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज बच्चें किसी सामान के लिए जिद्द कर सकते हैं।


वृश्चिक राशि-आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज मुनाफा होने का योग बन रहा है। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। आज आपको करियर को और बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। आज आपका सकारात्मक रवैय्या लोगों को प्रभावित करेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य रिश्तों में और मजबूती आयेगी।


धनु राशि-आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।


मकर राशि-आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज आपकी नकारात्मक सोच आपको थोड़ा उलझन में डाल सकती है। आज आप परिवारवालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।


कुंभ राशि-आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपनी काबिलियत से सभी काम को आप सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। उच्चाधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे।


मीन राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। आपके रुके हुये पैसे वापस मिलेंगे। ऑफिस में कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको निभाने में आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहेगा। लवमेटस एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे