Breaking News :

छत्तीसगढ़ बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक आज


दुर्ग। भिलाई नेहरू नगर स्थित एक निजी होटल में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में भाजपा कोर ग्रुप, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, संभागीय प्रभारी और भाजपा के सभी जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। भाजपा प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि बैठक सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। इस बैठक में भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरदेंश्वरी, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री और छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री छग डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन महामंत्री छत्तीसगढ़ पवन साय और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय शामिल हो सकते हैं।