Breaking News :

बैलाडीला पहाड़ पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ , पुलिस जवानों को हावी होता देख हुए फरार..

दंतेवाड़ा। जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां खबर मीली है कि आज पुलिस जवानों और नक्सलियों  के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमे पुलिस जवानो को अपने पर हावी होता देख फरार हो गये जिसके बाद  जवान लगातार नक्सलियो का पीछा कर रहे है। हाला  की अभी तक सभी जवानो की सुरक्षित होने की खबर सामने आई है । 


बता दे कि पूरा मामला घोर नक्सली क्षेत्र दंतेवाड़ा के बैलाडीला की है जहां  आज शुक्रवार को पुलिस के drg  जवानों औरनक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। अलग-अलग समय में बैलाडीला की पहाड़ियों में दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी बैकफुट हो गए हैं। जवान नक्सलियों का पीछा कर रहे हैं। दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, जवान जब लौटेंगे उसके बाद ही और जानकारी मिल पाएगी। 


जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैलाडीला की पहाड़ी के पीछे तराई इलाके में भारी संख्या में हथियारबंद माओवादी मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (DRG) के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। सुबह जब जवान इलाके में पहुंचे तो माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। जिसके बाद DRG ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल का सहारा लेकर बैकफुट हो गए। जवान अब भी नक्सलियों का पीछा कर रहे हैं।