Breaking News :

18 जनवरीः आज इन राशि वालो की चमकेगी किस्मत , इन को रहना होगा सतर्क,पढे पूरी राशि.....

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आईए जानते हैं 18 जनवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।


मेष राशि-मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने का प्रयास करें। म‍ित्रों से भेंट होगी।


वृष राशि-किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सुखद समाचार म‍िलेगा।


मिथुन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। मन परेशान भी रहेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिये प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार का साथ मिलेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार में तरक्‍की म‍िलेगी।

कर्क राशि-आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। जलाशय या नदी आदि में स्नान से दूर रहें। मानसिक तनाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां रहेंगी।


सिंह राशि-मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन:स्थिति‍ रहेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। यात्रा के योग हैं।


कन्या राशि-मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। धार्मिक संगीत में दिलचस्पी बढ़ सकती है। अनियोजित खर्च में वृद्धि होगी। मीठे खान-पान में रुच‍ि बढ़ेगी।


तुला राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोग यदि आज किसी व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 


वृश्चिक राशि-आज का दिन आप अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में व्यतीत करेंगे, जिनसे आप अपनी समस्याओं से भी निजात पा सकते हैं। आज आप अपने किसी मित्र को अपने घर दावत के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य आज व्यस्त नजर आएंगे।

धनु राशि-मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन आज होगा. यात्रा का आयोजन होने की संभावना है। सेहत को लेकर सवाल उठेंगे। कामकाज के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ध्यान रखें कि पैसे का निवेश गलत जगह पर नहीं होना चाहिए। परिवार के सदस्यों से अनबन हो सकती है।


मकर राशि-आज आपका दिन पहले से बेहतर होगा। परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक का प्लान बना सकते हैं। आपके पति / पत्नी के साथ किसी भी विषय पर एक लंबी बातचीत हो सकती है, आप दोस्तों के साथ एक फिल्म देखने की भी योजना बना सकते हैं। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें शादी का प्रस्ताव मिलेगा।


कुंभ राशि-व्यापार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं. आपके अधिकारी आपको अपने कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप बोनस दे सकते हैं। या, पदोन्नति भी संभव है। आपके ग्रह और सितारे साझेदारी में कोई काम करने के अधिकार में नहीं हैं।


मीन राशि-आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। जिनसे आप परेशान रहेंगे। आज आपकी संतान के खर्चे बढ़े हुए रहेंगे, जिनको आपको कम करने की कोशिश अवश्य करनी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है और आज आपको अपने परिवार में व्यर्थ के खर्चा को करने से भी बचना होगा।