Breaking News :

चरवाहे ने किया सुसाइड, कमरे में मिला शव


कबीरधाम। नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी में एक व्यक्ति ने अपने घर के घर के म्यार पर नायलोन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के मृतक रामचंद यादव पिता अघनु यादव (47) ग्राम टेमरी का रहने वाला था। मृतक गांव में मवेशियों को चराने का काम करता था। बुधवार व गुरुवार दरमियानी रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। गुरुवार सुबह देर तक रामचंद कमरे से बाहर नहीं निकला। इस पर उसकी मां ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर उसकी मां ने आसपास के लोगों को सूचना दी। मृतक ने कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था। पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा, तो म्यार पर उसकी लाश लटकी हुई थी। घटना के दौरान घर के सभी सदस्य मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। घर में केवल उसकी बुजुर्ग मां थी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।