Breaking News :

बीजापुर के धर्माराम कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला, जवानों को भारी पड़ता देख भागे...

छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के एक पुलिस कैंप पर माओवादियों ने हमला कर दिया है। नक्सलियों ने कैंप पर BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे हैं। पुलिस व नक्सलियों के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। नक्सलियों ने पामेड़ थाना क्षेत्र के धर्माराम कैंप पर हमला किया था। जवान सोमवार सुबह से इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। इधर माओवादियों ने 25 अप्रैल को दंडकारण्य बंद का आह्वान किया है


मिली जानकारी के मुताबिक, पामेड़ थाना क्षेत्र अति संवेदनशील इलाका है। इस इलाके में धर्माराम में पुलिस कैंप खोला गया है। रविवार की रात 8 बजे के आसपास माओवादियों ने हमला कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से लगभग 20 मिनट तक फायरिंग हुई। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। फायरिंग के दौरान नक्सलियों ने कैंप पर BGL भी दागे हैं।