Breaking News :

15 जनवरीःजानें राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशि को करना पड़ सकता परेशानियों का समना...

सूर्योदय के समय चंद्रमा और राहु एक साथ रहेंगे ग्रहण योग बनाकर। दिन निकलने के बाद मिथुन राशि में चंद्रमा का प्रवेश हो जाएगा। मंगल और केतु एक साथ बने रहेंगे वृश्चिक राशि में। वक्री शुक्र धनु राशि में हैं। सूर्य का प्रवेश मकर राशि में होगा। वहां पर पहले से शनिदेव मौजूद हैं। बुध वक्री हो चुके हैं। ग्रहों की स्थिति अच्‍छी नहीं है। बहुत सावधानीपूर्वक चलना होगा।




मेष राशि-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य में भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपके कार्यक्षेत्र में विरोधी भी आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे व आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, इसलिए आज आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है


वृष राशि-आज का दिन आपके सामाजिक कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप किसी नये व्यवसाय को यदि जीवन साथी को करवाना चाहते हैं, तो उसमें भी आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आपको अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है।


मिथुन राशि- आज आप  का मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किया गया प्रयास फलदायी होगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगो को सीनियर्स का स्पोर्ट मिलेगा। शाम को दोस्तो के साथ समय बितायेंगें। परिवारिक महौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।



कर्क राशि- आज आप आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। संतान या शिक्षा की चिंता रहेगी। बुद्धि से किए गए कार्य पूरे होंगे। इसके साथ ही आपका साथ भी देंगा। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का समाधान आज मिलेगा। आज आपकी बनाई हुई योजनाएं सफल रहेंगी।



सिंह राशि -आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक हैं तो, आज आपको अपनी मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की जरुरत है। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। पिता के साथ आज आपके रिश्तें और मजबूत होंगे। इस राशि के छात्रों को आज पढाई पर कॉन्सन्ट्रेट करने की जरूरत है। 


कन्या राशि- आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार वालों के साथ समय अधिक बीतेगा। आज आप अपने माता पिता से किसी विषय पर कोई राय भी लेंगे। आज आप किसी नये काम को शुरू करते हैं तो आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है। आज आपका कोई खास मित्र आपको बहुत ज्यादा प्रोत्साहित करेंगा। 


तुला राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य-व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन बेचैन रहेगा और किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। धन की आमद सामान्य रहेगी। कारोबार में जोखिम लेने से बचना होगा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। सहकर्मी सामने से हितैषी बनेंगे, लेकिन पीछे से गड़बड़ कर सकते है।


वृश्चिक राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। नए लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले निपटेंगे। परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग मिलेगा। 


धनु राशि- स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। राजसत्‍ता पक्ष के करीब आ रहे हैं। राजनीतिक लाभ मिलेगा। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य आपका अच्‍छा है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार आपका ठीक चलेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें। कला में रुचि बढ़ सकती है। 

 

मकर राशि- स्‍वास्‍थ्‍य में नरम-गरम चलता रहेगा। बहुत जल्‍द क्रोध आएगा फिर शांत भी होंगे। रौब और रुआब बहुत ज्‍यादा न हो नहीं तो अहंकार की तरह हो जाता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम गति से चल रहा है। बाकी सब ठीक ठाक कहा जाएगा। भाग्‍य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।



कुंभ राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। घर में खुशी का माहौल बनेगा, साथ ही पार्टी का आयोजन भी करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर को पुरानी जमीन से काफी धनलाभ मिलने का योग बन रहा है। 


मीन राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी और मेहनत का प्रतिफल भी प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने बचें, वरना मौका हाथ से निकल सकता है। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है।