Breaking News :

CCTV लगाने वाले मैकेनिक की मिली लाश

बिलासपुर। बिलासपुर में एक युवक की लाश नहर में बहती हुई मिली है। उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। सीसीटीवी लगाने के लिए वह रविवार की दोपहर निकला था। इसके बाद शाम को उसकी लाश मिलने की खबर आ गई। युवक की बाइक, कपड़े और मोबाइल गायब हैं। परिजनों उसकी हत्या की आशंका जताई है।

तोरवा क्षेत्र के ग्राम ढेका निवासी सोनू उर्फ मौर्य (37) सीसीटीवी लगाने का काम करता था। रविवार की सुबह वह अपने घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद शाम तक वह घर नहीं लौटा।मस्तूरी में लोगों ने नहर में युवक की लाश बहते हुए देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्राम ओखर के पास शव को बाहर निकलवाया।

मस्तूरी पुलिस के साथ ही आसपास के लोगों ने युवक की तस्वीर लेकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसके माध्यम से सोनू के भाई उमेश मौर्य को जानकारी मिली। खबर मिलते ही परिजन हैरान रह गए। फिर परिजन घटनास्थल पहुंचे। लेकिन, तब तक शव को अस्पताल भेज दिया गया था।सोनू मौर्य शादी के बाद से अपने ससुराल लालखदान में रहता था। घर में ससुरालवालों के साथ ही उसकी पत्नी और दो बेटियां भी हैं।