Breaking News :

10वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी आगे, देखें बाकी प्रत्याशियों को अब तक कितने वोट मिले


रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना जारी है। 10वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मण्डावी आगे चल रही हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम दूसरे नंबर पर है। सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को 33823 मत मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को 17897 वोट मिले है। सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम 16650 वोट के साथ तीसरे नंबर पर है। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मण्डावी 15926 वोटों के साथ आगे चल रहीं है।