Breaking News :

दो बहने प्लाईओवर से कूदी, एक की मौके पर मौत,दूसरी की हालत गंभीर


दुर्ग। जिले में दो बहनो ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी है। इससे एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरी बहन की हालत गंभीर है। घटना नेवई थाना क्षेत्र के मरौदा फ्लाईओवर की है। मृतिका की पहचान प्रियंका बांधे व घायल चचेरी बहन करीना बांधे है। हालांकि लड़कियों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल सका है।


जानकारी के अनुसार, बीती रात दो छात्राओं ने फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी। इस घटना में एक की मौत हो गई तो वहीं दूसरी गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। मौके पर पहुंची नेवई पुलिस ने दोनों छात्रों की पहचान कर ली है।