Breaking News :

युवक पर अज्ञात बदमाशों ने किया चाकू से वार, हालत नाजुक


हरियाणा। हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव सनेपड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक नितेश को चाकू घोंप दिया गया। युवक का गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना बड़ी पुलिस ने घायल की मां की शिकायत पर 4 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। बस स्टैंड पर वारदात सनेपड़ा गांव की पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे नितेश के साथ सुबह साढ़े 8 बजे के करीब घर से गन्नौर जाने के लिए निकली थी। दोनों गांव के अड्‌डे पर पहुंचे तो वहां पर पहले ही उनके गांव का अमित, प्रवीण व अमन खड़े थे।


नितेश को देखते ही अमित चाकू लेकर उसकी तरफ दौड़ा। उसके साथ प्रवीण, अमन, ललित भी भाग लिए। इस बीच प्रवीण व अमन ने नितेश को को पकड़ लिया और इसके बाद अमित नितेश को जान से मारने के लिए उसके पेट और छाती में चाकू घोंप दिया। निजी अस्पताल में ले गए परिजन आसपास के लोगों ने नितेश को हमलावरों के चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद अमित यह कह कर साथियों समेत भाग गया कि आज तो बच गया, लेकिन आगे नहीं बचेगा। चाकू से घायल नितेश पूनम और उसका जेठ सुरेंद्र सोनीपत के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे पीजीआई ले जाने की बजाय सोनीपत के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उसका इलाज चल रहा है।


केस दर्ज के बाद युवक फरार थाना बड़ी के जांच अधिकारी HC अरविंद कुमार ने बताया कि सनपेड़ा के नितेश पर हमले की सूचना के बाद वे अस्पताल में पहुंचे थे। वहां पर डॉक्टरों ने नितेश को बयान देने के काबिल नहीं बताया। इसके बाद पुलिस ने उसकी मां पूनम की शिकायत पर सनपेड़ा गांव के ही अमित, प्रवीण, अमन और ललित के खिलाफ धारा 323,324,506,34 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। युवक पर हमला पुरानी रंजिश में किया गया है। पुलिस की छानबीन जारी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।