Breaking News :

CG: घर मे अर्धनग्न मिली वृद्ध महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका ! चेहरे और गुप्तांग में चोट के निशान

जांजगीर-चांपा। जिले में एक वृद्ध महिला की लाश उसके घर में मिली है। महिला की लाश उसके हे घर में अर्धनग्न हालत में पड़ी हुई थी। महिला के चहेरे और गुप्तांग पर चोट के निशाँन मिले है। मृतक का नाम मंजू मानिकपुरी बताया जा रहा है। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आशंका जताई जा रही है की दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार,  वार्ड-2 निवासी मंजू मानिकपुरी घर में अकेली रहती थी। तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। वह दूसरों के घर में काम मिया करती थी। रविवार की सुबह जब काफी देर तक वह घर से बाहर नहीं निकली तो  पड़ोसी उसे देखने के लिए पहुंचे। वहां अंदर कमरे के दरवाजे के पास ही महिला का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था।


इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया की  महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी नाक से खून निकल रहा था। गुप्तांग पर भी चोट के निशान थे। ऐसे में आशंका है कि महिला की हत्या करने से पहले उससे दुष्कर्म किया गया।