Breaking News :

बोलेरो की ठोकर से बीजेपी नेता घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती


बालोद। भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक शुक्ला की गाड़ी को एक बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला और किशोरी साहू बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि, मौका पाकर बोलेरो वाहन चालक फरार हो गया। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, बालोद धमतरी मार्ग पर ग्राम साकरा (क) के पुलिया के पास बोलेरो वाहन ने सामने से भाजपा नेता की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन में सवार भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला और किशोरी साहू बुरी तरह से घायल हो गए। तुरंत ही आस-पास के लोगों ने पुलिस की मदद से इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व विधायक सहित सभी पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे गए।