Breaking News :

केबल ऑपरेटर महिला को घर में अकेला देख किया दुष्कर्म फिर हो गया फरार, थाने में मामला दर्ज पुलिस आरोपी के पतासाजी में जुटी..

भिलाई। एक केबल ऑपरेटर ने महिला को घर में  अकेला  पाकर उसके साथ अनाचार किया। इसके बाद वहां से भाग गया। महिला ने घटना की जानकारी जब अपने पति को दी। इसके बाद उसने वैशाली नगर थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 342 और 450 के तहत मामला दर्ज किया है।

वैशाली नगर टीआई वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि रामनगर स्कूल के पीछे रहने वाला आरोपी ढाल सिंह साहू (34 साल) केबल ऑपरेटर है यहां बिल वसूली का काम देखता है। शनिवार दोपहर 1.30 बजे वह एक घर में केबल का बिल मांगने गया था। महिला का पति सुबह 8 बजे ड्राइवर का काम करने भिलाई स्टील प्लांट चला गया था। 


सुबह 10 बजे के करीब जब ढाल सिंह पहुंचा तो घर पर 36 वर्षीय महिला अपने आठ साल के बेटे के साथ घर पर थी। बेटा दूसरे कमरे में टीवी देख रहा था। महिला पूजा कर रही थी। महिला को अकेला देख आरोपी की नियत डोल गई। वह धीरे से अंदर वाले कमरे तक गया और कुंडी लगाकर बेटे को बंद कर दिया। इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती वह उस पर हावी हो गया। महिला से अनाचार करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने फोन पर घटना के बारे में पति को बताया।