Breaking News :

सटोरियों से तंग युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- ये 8 मेरी मौत के जिम्मेदार

भिलाई। ये युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने ख़ुदकुशी के पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमे उसने सटोरियों की प्रताड़ना से तंग आकर ऐसा कदम उठाने की बात कही है। उसने अपनी आत्महत्या के लिए 8 लोगों को जिम्मेदार ठहराया हैं। मौके पर  जीआरपी पहुंची है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


जानकारी के अनुसार,  चरोदा नगर निगम अंतर्गत वार्ड 38 स्टोरपारा में रहने वाले 32 वर्षीय युवक सुभाष स्वाईं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच करने पर उन्हें एक सुसाइड नोट मिला। मरने से पहले सुभाष ने उस नोट में स्टोर पारा के रहने वाले 8 लोगों का नाम लिखा है। इन्हे ही सुभाष ने अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि सुभाष आदतन शराबी था और सट्टा भी खेलता था। काफी पैसा हार जान से सटोरियों का उसके ऊपर कर्ज चढ़ गया था। कर्ज देने के लिए वह लोग उस पर दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।