Breaking News :

CG NEWS : शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा कर ले गया, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले में नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया रहा। इसके बाद उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है। मामला अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, लड़की के परिजनों ने बीते  26 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया की कोई अज्ञात युवक उनकी लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। लड़की के गम होने की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ जांच शुरू की। मामले में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर 29 जून को अनिल कुमार भूआर्य उम्र 19 साल निवासी कुंवारदल्ली जिला राजनांदगांव को हिरासत में लिया। साथ ही युवक के पास से लापता लड़की को भी बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना गुनाह कुबूल किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।