Breaking News :

कांग्रेस नेता पर मोहल्ले की रहने वाली महिला ने लगाया गंभीर आरोप , पुलिस ने किया गिरफ्तार..

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में कांग्रेस कमेटी के सचिव को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस नेता पर उसके ही मोहल्ले में रहने वाली शादीशुदा महिला ने शिकायत की थी। उसकी शिकायत के बाद ही पुलिस ने यह कार्रवाई की है। महिला ने कांग्रेस नेता पर उसके पति को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मामला चिखली चौकी क्षेत्र का है। चिखली इलाके में ही रहने वाली महिला ने इस केस में शुक्रवार को शिकायत की थी। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि कांग्रेस नेता विकास गजभिये ने उससे रेप किया गया है। उसका कहना था कि विकास ने उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि यदि किसी से इस घटनाक्रम के बारे में कुछ बताओगे को तुमको पीटा भी जाएगा।

जिसके चलते वह परेशान है और अब उसने शिकायत की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया था। केस दर्ज कर करने के बाद देर शाम पुलिस ने कांग्रेस नेता विकास गजभिये को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।