Breaking News :

किसी की मोहताज नहीं है एक्ट्रेस, करोड़ों की मालकिन है श्री देवी की लाडली


जान्हवी कपूर दिवंगत बॉलिवुड एक्ट्रेस श्री देवी की बेटी हैं और आज वे अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। जान्हवी ने साल 2018 में धड़क मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जान्हवी कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। बहुत ही कम समय में उन्होंने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। एक्ट्रेस अपने कई किरदारों से इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवी चूकी है। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी के एक्टिंग से लेकर उनके लुक्स तक के सभी फैंस दीवाने हैं। जान्हवी बेहद लग्जरियस लाइफ जीती हैं। एक्ट्रेस का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ था। चलिए इस मौके पर हम आपको बताते हैं उनकी नेटवर्क के बारे में।


एक्ट्रेस ने फिल्म 'धड़क' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही वह टॉप एक्ट्रेस लिस्ट में शामिल हो गईं। आज वह करोड़ों की मालकिन हैं। महज कुछ साल में ही उन्होंने खुद के दम पर करोड़ों की संपत्ति बना ली है। फिल्मों से एक्ट्रेस की ज्यादा कमाई होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जान्हवी 58 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। उनकी एक महीने की सैलरी लगभग 50 लाख है। वह एक साल में छह करोड़ से ज्यादा की कमाई करती हैं। फिल्मों के अलावा जान्हवी एडवरटाइजमेंट, स्टेज परफॉर्मेंसेस और मॉडलिंग से भी काफी अच्छी कमाई करती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी कमाई से जुहू में एक बंगला भी खरीदा है। रिपोर्ट के अनुसार, घर की कीमत 38 करोड़ है। उनका घर सी फेसिंग है। फर्नीचर से लेकर दीवारों तक उनके घर के लुक को शानदार बनाते हैं।



जान्हवी कपूर महंगी गाड़ियों की भी शौकीन हैं। एक्ट्रेस के पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन हैं। उनके पास मर्सिडीज बेंज जीएलसी है, जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपये है। साथ ही उनके पास ऑडी ए6 कार है, जिसकी कीमत 54 लाख रुपये बताई जाती है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास एक लैंड रोवर रेंज स्पोर्ट्स एचएसआई भी है। जान्हवी के फिल्मी करियर के बारे में तो वह आखिरी बार Good Luck Jerry में नज़र आईं थी। एक्ट्रेस जल्द ही Bade Miyan Chote Miyan, Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani, Mr. And Mrs. Mahi में नज़र आएंगी।