Breaking News :

भाई ने की बहन की हत्या, मामूली विवाद में कुल्हाड़ी से काटा गला,मौके पर मौत


कोरबा। जिले में भाई ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी। आरोपी अपनी बहन के घर गया हुआ था, वही किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद युवक ने अपनी बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उसका गला काट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला चैत्मा चौकी क्षेत्र का है


जानकारी के अनुसार, आरोपी दादन राम रविवार दोपहर में गीता का भाई चेतराम पंडो(35) घूमने के लिए अपनी बहन के घर गया था। यहीं उसका विवाद उसकी बहन से हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने कुल्हाड़ी निकाला और अपने बहन के गले में कई वार किए। इसके कुल्हाड़ी युवती के गले में फंस गया। साथ ही उसका कला भी कट गया और उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त गीता का पति बाहर की तरफ था।। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था।


इधर, चीख पुकार सुन गीता का पति मौके पर पहुंचा, तब तक गीता की जान जा चुकी थी। मौके से चेतराम भी फरार था। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।