Breaking News :

कांग्रेस ने प्रीतम सिंह को बनाया छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक

उत्तराखंड/ छत्तीसगढ़ : उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है जबकि मीनाक्षी नटराजन को पर्यवेक्षक बनाया गया है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने संबंधित राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की चुनावी तैयारियों की निगरानी के लिए तत्काल प्रभाव से चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

प्रीतम सिंह देहरादून जिले के चकराता विधानसभा से विधायक हैं। वे 6 बार के विधायक हैं। वे नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष रह कर चुके हैं। पार्टी नेतृत्व की ओर से प्रीतम सिंह को जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी का लहर है।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश कांग्रेस निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने प्रीतम सिंह को आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्तपर हर्ष जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।