Breaking News :

कांग्रेस पार्टी अब खत्म होने की स्थिति : केदार कश्यप

रायपुर। कांग्रेस पार्टी के हालात ठीक नहीं हैं। उनकी ही पार्टी के लोग उनका विरोध कर रहे हैं। ये कहना है प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप का। सोमवार को उन्होंने ये बयान दिया। मीडिया से चर्चा के दौरान केदार कश्यप ने कांग्रेसी नेताओं पर गांधी परिवार के चरणवंदन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- कांग्रेस पार्टी अब खत्म होने की स्थिति में है। इनके पास नेताओं की भारी कमी है।

दरअसल चर्चा है कि प्रदेश कांग्रेस में बदलाव होगा। नए पदाधिकारियों के रूप में जिम्मा किसे दिया जाए, पार्टी आंतरिक रूप से इसका सर्वे कर रही है। इस सियासी सर्वे पर केदार कश्यप बोले- वो लोग देख रहे हैं कि गांधी परिवार का चरण वंदन कौन करेगा, ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है, फिर ऐसे लोगों को पद दिया जाएगा। क्योंकि इनके यहां तो सब विरोध कर रहे हैं।

वनमंत्री केदार कश्यप ने लोकसभा चुनावों के परिणाम को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के लोकप्रीय प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल जी प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेंगे। रायपुर लोकसभ सीट देश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बनाने वालों की सूची में शामिल होगी।