Breaking News :

लिव इन रिलेशनशिप में कई बार बनाया संबंध, शादी की बात में मुकरा… अब हुआ गिरफ़्तार

जशपुर। जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहाँ आरोपी युवक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा। इस दौरान उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाये। इसके बाद युवक किसी और लड़की के साथ शादी करने की तैयारी में था। शादी की बात लड़की को पता चलते ही वह थाने जाकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात 3 साल पहले सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा से हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती बढ़ गई और सुरेंद्र ने उसे शादी करने की बात कही और अपने साथ रायपुर ले आया। यहां लाने के बाद दोनों साथ रहने लगे। इसके बाद सुरेंद्र ने उससे कई बार संबंध बनाया। सब कुछ इसी तरह चलता रहा। युवक लड़की के साथ कई बार शारीरक संबंध बनाया। इसी बीच लड़की ने युवक से कहा कि चलो शादी कर लेते है। इसपर युवक बात को आज- कल में टालने लगा। तभी इसी बीच युवती को पता चला की युवक किसी और लड़की के साथ शादी करने वाला है। पता चलने के बाद उसने मामले में शिकायत की। फिर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया है।