Breaking News :

IRCTC Tour Package: श्री रामायण यात्रा पैकेज में होंगे अयोध्या से भद्राचलम तक के दर्शन, यहां देखें डिटेल्स

IRCTC Ramayana Tour Package: IRCTC लगातार अपने अलग-अलग पैकेज से लोगों को खुश कर रहा है। कभी किसी ठंडी जगह पर तो कभी मंदिरों की यात्रा से लोगों को बांधे हुए है। हाल ही में एक बार फिर लेकर आया है श्री रामायण यात्रा। 19 रात और 20 दिन के इस पैकेज में आपको काफी सारे मंदिरों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। यहां हम बता रहे हैं पैकेज की डिटेल्स। 


कब और कहां से शुरू होगा ट्रैवल 


ये ट्रिप अगले महीने जाएगा। यानी ये 24 अगस्त 2022 को शुरू होगा। दिल्ली से ही शुरू हो रहे इस ट्रिप में अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, काचीपुरम, भद्राचलम जैसी जगहों के दर्शन कराए जाएंगे। 



कहां से ले सकते है ट्रैन 


टूर के बोर्डिंग पॉइंट दिल्ली सफदरजंग, टूंडला, गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ हैं। वहीं डिबोर्डिंग पॉइंट्स वीरांगना लक्ष्मीबाई, आगरा, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग है। 


कवर किए गए प्लेस और दौरे


अयोध्या- राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, सरयू घाट।

नंदीग्राम- भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड।

जनकपुर- राम-जानकी मंदिर।

सीतामढ़ी- सीतामढ़ी और पुनौरा धाम में जानकी मंदिर।

बक्सर- राम रेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर।

वाराणसी- तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती।

सीता संहिता स्थल, सीतामढ़ी- सीता माता मंदिर।

प्रयागराज- भारद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना संगम, हनुमान मंदिर।

श्रृंगवेरपुर- श्रृंग ऋषि समाधि और शांता देवी मंदिर, राम चौरा।

चित्रकूट- गुप्त गोदावरी, रामघाट, सती अनुसुइया मंदिर।

नासिक- त्रयंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी, सीतागुफा, कालाराम मंदिर।

हम्पी- अंजनाद्री हिल, विरुपाक्ष मंदिर और विट्ठल मंदिर।

रामेश्वरम- रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी।

कांचीपुरम- विष्णु कांची, शिव कांची और कामाक्षी अम्मन मंदिर।

भद्राचलम- श्री सीताराम स्वामी मंदिर, अंजनी स्वामी मंदिर।


टूर की  कीमत 


आप अपने मुताबिक इस पैकेज को चुन सकते हैं।  कम्फर्ट के पैकेज की बतएं तो सिंगल ऑक्युपेसी 84,000 रुपये में है। डबल ऑक्युपेसी और ट्रिपल ऑक्युपेसी 73,500 रुपये में है। इसके अलावा 5 से 11 साल के बच्चे के लिए कीमत 67, 200 रुपये है।



वहीं सुपिरियर पैकेज में सिंगल ऑक्युपेसी 94,500 रुपये में है। डबल ऑक्युपेसी और ट्रिपल ऑक्युपेसी 84,000 रुपये में है। इसके अलावा 5 से 11 साल के बच्चे के लिए कीमत 77, 700 रुपये है।