Breaking News :

कई दिनों से महिला थी लापता,अब मिली गटर में लाश,पुलिस जांच में जुटी

भिलाई। गटर में महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। महिला का शव  मरोदा स्टेशन के पास बोरी में बंद मिला है। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। नेवई पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की पहचान भावना साहू के रूप में हुई है। महिला बीते तीन से चार दिनों से लापता थी। वही अब इतने दिन बाद उसकी लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारियों ने गटर मे महिला का शव देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बोरे में बंद महिला के शव को बाहर निकाला गया। मोहल्ले वालो ने महिला की पहचान भावना साहू के रूप में की। मृतका बालोद जिला की रहने वाली और मरोदा स्टेशन के पास अकेले रहती थी। विगत तीन-चार दिनों से उसका अता पता नहीं था। वही अब उसकी लाश मिली है।  फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारणों का पता चल सकेगा।