Breaking News :

देश में लगातार बढ़ता कोरोना का ग्राफ, बीते 24 घंटे में मिले 12 हजार से अधिक मरीज, 18 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में 12,781 नए कोरोना मरीज मिले हैं। कुल एक्टिव मरीज 76,700 हो गए। दैनिक संक्रमण दर 4.32 फीसदी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 8537 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। हालांकि, सक्रिय केस में तेजी से इजाफा होना चिंताजनक है। बीते 24 घंटे में 18 लोगों ने महामारी के चलते जान गंवा दी। पिछले करीब एक सप्ताह से रोज 12 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। बीते कुछ दिनों से कोविड केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि विशेषज्ञ इसे किसी नई लहर का संकेत नहीं मान रहे हैं। विशेषज्ञों ने लोगों में बढ़ती लापरवाही को भी इसका जिम्मेदार माना है।