Breaking News :

CG NEWS : अनियंत्रित बस पलटी, 45 लोग थे सवार,हादसे के बाद मचा हड़कंप

महासमुंद। जिले में यातेरी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई है।  यहाँ भुवनेश्वर से रायपुर आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4- 5 यात्रियों को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। घटना बसना थाना क्षेत्र के बोहरापार की है।


मिली जानकारी के अनुसार 45 यात्रियों से भरी डॉल्फिन बस भुवनेश्वर से रायपुर जा रही थी। इसी दौरान आज सुबह 7 बजे नेशनल हाइवे बोहरापार पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4-5 लोगों को चोट आई है। वहीं बस ड्राइवर फरार हो गया है।