Breaking News :

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी से निजी डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात


सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी से जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निजी डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन को किसी भी प्रकार के चिकित्सा सहयोग के लिए सहमति दी। प्रतिनिधि मंडल में बरमकेला, सारंगढ़ और भटगांव के डॉक्टर शामिल थे। वही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने पंचायत आम/ उप निर्वाचन 2023 के लिए मतदाता सूची तैयार करने हेतु जिले के निर्वाचक नामावली तैयार करने एवं पुनरीक्षण कार्य हेतु अधिकारियों की नियुक्ति की है। विकासखंड सारंगढ़ के ग्राम दुर्गापाली, बरभांठा अ, टिमरलगा, मल्दा ब (सरपंच पद हेतु उप निर्वाचन) खुडुभांठा वार्ड-2 मुड़वाभांठा वार्ड-15 (पंच पद हेतु उप निर्वाचन) के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार सारंगढ़ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।



विकासखंड बरमकेला के ग्राम बारादावन (सरपंच पद हेतु उप निर्वाचन), कोकबहाल वार्ड-14 (पंच पद हेतु उप निर्वाचन) के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार बरमकेला को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम बालपुर, अमलडीहा (सरपंच पद हेतु उप निर्वाचन) और देवसागर वार्ड-4 (पंच पद हेतु उप निर्वाचन) के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार बिलाईगढ़ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम टेढ़ीभदरा (सरपंच पद हेतु आम निर्वाचन) और टेढ़ीभदरा वार्ड-1 से 10 तक (पंच पद हेतु आम निर्वाचन) के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार भटगांव को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।