Breaking News :

70 वर्षीय महिला के साथ 26 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे..

जशपुर। जिले से  इसांनियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां घर में एकेली 70 वर्षीय महिला को देख जोर जबरदस्ती कर आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है और वहां से फारर हो गया. जिसके बाद पिड़िता पूरा मामला थाने में दर्ज करया है। अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


बता दे कि पूरा  मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। जहां 24 मार्च को महिला  रात में घर पर अकेली थी। उसी वक्त सुकबासुपारा करंगाबहला निवासी राजकुमार एक्का(26) उसके घर में जबरदस्ती घुस गया था। घुसने के बाद उसने खूब गालियां दी। इसके बाद जबरदस्ती करने लगा। महिला ने बताया कि उसने राजकुमार को रोकने की खूब कोशिश की। मगर उसने एक नहीं सुनी।


 रेप करने के बाद वह भाग गया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। वारदात के बाद राजकुमार फरार था। इस बीच पुलिस को पता चला कि युवक अपने घर आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला सामने आया है.