Breaking News :

हत्यारा पति गिरफ्तार: गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद दीवार पर लिख दिया- मेरा पति निर्दोष है


कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतिका का पति ही है। गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर चढ़ा दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कुसमुंडा क्षेत्र के भैरोताल की है। 


बता दें कि महिला जमुना श्रीवास (25 वर्ष) की लाश उसके घर परदो दिन पहले फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी। वहीं पास के दीवार पर लिखा था कि ‘मेरा पति निर्दोष है, मैं खुद मर रही हूं’। तब महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि जमुना ने फांसी लगाकर जान दी है। उसने आंगन में सुबह जमुना को गमछा से लटकते देखा तो जिंदा समझकर उसे नीचे उतारा था। मेरी पत्नि रात में हुये विवाद के वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की है।


पुलिस ने बताया कि शुरू से ही मामला संदेहास्पद लग रहा था। पति-पत्नी के बीच अक्सर ही विवाद होता रहता था। सोमवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद यह घटना हुई। इस पर पुलिस ने पति सुमित श्रीवास को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दुपट्टे से जमुना का गला घोंटकर हत्या ​कर दी है। फिर लोगों को लगे कि खुदकुशी की है तो फांसी से लटकाने का नाटक किया। पुलिस ने आरोपी को ​गिरफ्ता