Breaking News :

मासूम से दुष्कर्म, रात में सोती बच्ची को घर से उठा ले गया दरिंदा

करौली। हिंडौन शहर में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मासूम को घर से अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार बच्ची रात में घर पर सो रही थी। तभी अज्ञात व्यक्ति ने झोपड़ी से उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मासूम को दूसरी जगह छोड़कर फरार हो गया। शनिवार सुबह जब मासूम घर में नहीं मिली तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। इतने में बच्ची किसी राहगीर को बेहोशी की हालत में मिली। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। बालिका को गंभीर हालत में हिण्डौन के राजकीय अस्पताल मे भर्ती करवाया गया।