Breaking News :

खैरागढ़ उपचुनाव : उपचुनाव के लिए मतदान जारी , अब तक 17 फीसदी हुआ मतदान..

राजनांदगांव। जिले में खैरागढ़ उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। आज सुबह 7 बजे से लोग मतदान करने वोटिंग स्थल पहुँच रहे हैं। वहीं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। हालांकि सुबह की शुरुआत थोड़ी धीमी होने के बाद अब रफ्तार पकड़ने लगी है। सुबह 9 बजे तक 17 फीसदी मतदान हुआ है। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल परिवार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। दोनों उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।


बता दें कि खैरागढ़ उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होना है। वहीं इस बार 12 प्रत्याशी रण में हैं। साथ ही 16 अप्रैल को मतगणना होगी। जिसमें खैरागढ़ के 291 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा हैं। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 2 लाख 12 हजार मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 5 हजार महिला और एक लाख 6 हजार पुरुष मतदाता हैं।