Breaking News :

दिनदहाड़े महिला ने धारदार हथियार से युवक पर किया हमला, जाने क्या है पूरा मामला


मुंगेली। जिले से खौफनाक खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने दिनदहाड़े बीच बाजार में युवक पर धारदार हथियार से हमला दिया। महिला यहीं नहीं रुकी उसने युवक पर पेट्रोल डालकर उसे जिन्दा जलाने की भी कोशिश की। घटना के बाद आप पास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं आरोपी महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार रामगढ़ निवासी घायल युवक जितेंद्र साहू सब्जी बेचने का काम करता है। युवक रोज की तरह सब्जी बेचने बुधवारी बाजार गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी महिला सीमा साहू नकाब बांधकर आई और युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले से युवक जमीन पर गिर गया, जिसके बाद महिला ने उस पर पट्रोल डालकर जिन्दा जलाने की कोशिश की। आस पास मौजूद लोगों ने किसी तरह युवक को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। साथ ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी।


बताया जा रहा है कि महिला भी रामगढ़ की ही निवासी। दरअसल जितेंद्र साहू महिला के चरित्र को लेकर उसे बदनाम करने की कोशिश करता था। महिला ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं मन तो महिला ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस में मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।