Breaking News :

कांग्रेस के झूठे वादों को भाजपा करेगी पूरा: डॉ. रमन


राजनांदगांव (जसेरि)। जिला भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश सरकार की विफलताओं और केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में अंतिम व्यक्ति तक बात पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। भाजपा अपने निचले स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा परिचय कर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ा रही है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की असफलता को लोगों तक लेकर जा हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 16 लाख मकान गरीबों को मिलने थे, लेकिन राज्य सरकार ने वो भी छीन लिए। उसके लिए हर विधानसभा स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकार बनेगी तो हम सारे आवास लौटा देंगे। कांग्रेस ने जितने झूठे वादे किए, उन्हें सच करेंगे। पूर्व सीएम मंगलवार को मीडिया से बात कर रहे थे।



सिंहदेव ने कहा था- भाजपा से उनकी विचारधारा मेल नहीं खाती : राजनांदगांव में विधानसभा स्तरीय बैठक में शामिल होने पहुंचे पूर्व सीएम रमन सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर बात की। कहा कि, भाजपा का साफ लक्ष्य और सिद्धांत है। पार्टी के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। भाजपा किसी को निमंत्रण देने के लिए नहीं जाती है। उन्होंने कहा कि, आप आइये, अगर कोई खुले मन से आता है तो भाजपा के दरवाजे उसके लिए जरूर खुले हैं। सिंहदेव ने कहा था कि वे भाजपा के साथ कभी नहीं जाएंगे। उनकी व्यक्तिगत विचारधारा उससे नहीं जोड़ती।


भारतीय संस्कृति से बहुत छेडख़ानी हुई: पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, भारतीय संस्कृति के साथ बहुत छेडख़ानी की गई है। बार-बार नाम बदलने का काम किया गया है। भारत के मान-सम्मान और गौरव को ठेस पहुंचाई गई है। नामों को अगर फिर से लौटाने का प्रयास होता है, तो क्या गलत है। इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, मुगलसराय का नाम बदलकर पंडित उपाध्याय जी के नाम से रखा गया। हबीबगंज रेलवे स्टेशन, मुगल गार्डन का अब नाम बदला गया है। यह भारत का गौरव को बढ़ाने वाली बात है।


विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। जिला भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन सिंह सहित तमाम नेता पहुंचे। बैठक में प्रदेश सरकार की विफलताओं और केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में अंतिम व्यक्ति तक बात पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। भाजपा अपने निचले स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा परिचय कर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ा रही है। इसके साथ आगामी रूपरेखा भी तय की जा रही है।

प्रशिक्षण वर्ग में भाजयुमो कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज की देश की विचारधारा के और हमारी पार्टी की विचारधारा में देखा जाए तो ऋषि मुनियों के ज्ञान की आध्यात्मिक विचारधारा स्थापित हो रही है। 

अंत्योदय की कल्पना श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के द्वारा लायी गई है। अंतिम छोर तक अंतिम व्यक्ति तक हर प्रकार की सुविधा हो। आज कोरोना का समय काल खंड को देखना चाहिए कि कैसे नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने लोगों को वैक्सीन नि:शुल्क लगाया है। 3 करोड़ से ज्यादा लोगों के घर में बिजली देने के काम, प्रधानमंत्री आवास योजना, देश की आस्था का विषय हो, राम मंदिर, चारधाम, उज्जैन महाकाल लोक आदि, यही अंत्योदय की परिभाषा है। आज वनवासी क्षेत्र में 12 जातियों को नोटिफाई करने का काम किया है, वो नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। जिससे लाखों वनवासियों को उसका लाभ मिलेगा। 2003 के पहले प्रधानमंत्री सडक़ योजना शिथिल थी। भाजपा सरकार के 15 साल में 28000 किलोमीटर प्रधानमंत्री सडक़ बनी है। एक रुपये चावल की शुरुवात हमारी सरकार ने देश भर में पहली सरकार ने किया था। साथ ही साथ नमक देने की भी योजना बनाई।जिससे 70 लाख परिवारों को फायदा होता था। धीरे धीरे पीढ़ी बदलती है। युवा मोर्चा से शुरुवात करते हुए मुख्यमंत्री का सफर तय किया। यह सब भाजपा की सोच है जो एक आम इंसान को कैसे यहाँ तक पहुँचाया है। मैं इसलिए आपसे कह रहा हूं कि आप बहुत भाग्यशाली हैं जो आप इस पार्टी संगठन से जुड़े हैं। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चा की। उन्होंने सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्हाट्सएप्प, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि का सकारात्मक रूप से उपयोग करते हुए जनता तक अपनी बात रखना है। कांग्रेस सरकार के 36 वादों को लेकर के गांवों तक उनकी विफलता को पहुँचा सकते है। गांव में गोठानों की वास्तविक स्थिति भी जनता तक पहुँचाना भी हमारी प्राथमिकता है। बूथ स्तर में जितना हम मजबूत रहेंगे, उतना हमे लाभदायक रहेगा। अंत्योदय की भावना के तहत, कमजोर व्यक्ति जिनको सहायता की जरूरत होती है, उस अंतिम इंसान तक केंद्र की योजना पहुँचना चाहिए। हमारी युवा पीढ़ी उद्यमी कैसे बन सकती है, उस दिशा में कैसे जाए, हमारी केंद्र सरकार ने वैसी योजनाएं बनाई हैं, उनका प्रसार करें। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने व्यक्तित्व विकास के संदर्भ में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ को खुद के अंदर भरोसा करना बहुत जरूरी है। इंसान का विकास तब होता है जब वह नवीन विषयों पर अध्ययनरत रहता है। वर्तमान परिदृश्य के साथ अपने आपको जोडऩा और अपने अंदर की कमियों को दूर करना ही व्यक्तित्व विकास है।

प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने केंद्र सरकार की योजनाओं व प्रदेश की स्थिति के संदर्भ में कहा कि आप उस महान देश, उस महान विचार धारा का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसके कारण भारत विश्वगुरु था। देश की आज़ादी के बाद अभी 75 साल को हम अमृत काल बोलते हैं। इस अमृत काल की परिभाषा को हम राज राज्य के रूप में देखते हैं। देश की आज़ादी एक सम्मेलन था। जो आज़ादी की लड़ाई के लिए बनाया गया था। गांधी जी ने आज़ादी के बाद कांग्रेस को खत्म करने को कहा था परंतु कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस को जीवित रखा और आज देश उसका परिणाम भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि अटलजी के आने के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना की शुरुवात हुई थी। उसके पहले ग्रामीण सडक़ के बारे में कोई सोच नहीं सकता था। अटल जी के बाद 10 साल कांग्रेस की फिर सरकार रही। उन दस सालों में ऐसा कोई मंत्री नहीं रहा,जिसने भ्रष्टाचार नहीं किया होगा। लेकिन इस देश में लोकतंत्र है। जनता ने सोचा कि अब बहुत हो गया। भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। जनता ने मोदी जी को देश की सेवा के लिए चुना। मोदी जी के आने के बाद 203 योजनाओं को लागू किया गया है। कोई भी योजना पूंजीवाद को ले कर नहीं है। मोदी जी की सरकार ने गरीबों के लिए, किसानों के लिए, युवाओं के लिए ,देश की सुरक्षा के लिए योजनायें बनाई हैं। 30 साल बाद मोदी सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू की है। लेकिन भूपेश सरकार शिक्षक भर्ती नहीं कर पाई है। मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के गरीबों को लगातार अनाज दे रही है पर गरीब के अनाज में डाका डल रहा है। ऐसे पाप का काम भूपेश सरकार कर रही है। कुसुम योजना जो ऊर्जा देती है, भूपेश सरकार उसके बारे में कोई प्रचार नहीं कर रही, न ही वलागू है। उसकी पूरी सब्सिडी केंद्र सरकार देगी परन्तु किसानों के हित की भूपेश सरकार की मानसिकता ही नहीं है। धान खरीदी की बात करें तो पूरा रुपये केंद्र सरकार से आता है पर ये अपना नाम लेकर प्रचार कर रहे है। भाजपा कार्यसमिति सदस्य यशवंत जैन ने संगठन की कार्यपद्धति के बारे में बताया।साथ ही साथ हमारी भूमिका क्या हो सकती है, सबका साथ सबका विकास, एक देश एक विधान, मत अनेक निर्णय अनेक आदि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जो प्रक्रिया हमारे कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रमाणित है, उस विचार के साथ भाजपा कार्य करती है। और, इन सबको एक लाइन में बोलना है तो भारत माता की जय बोल सकते हैं।संगठन में हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है कि अपने विचार को जनता तक सुचारू रूप से पहुँचाना है। हमें इस चुनौती पर खरा उतरना है। चुनाव प्रबंधन के संदर्भ में भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश गुप्ता ने भारत माता की जय के नारे के साथ अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चुनाव में भाजयुमो की विशेष जिम्मेदारी है। युवा मोर्चा को नवीन मतदाता को जोडऩा है। सबसे बड़ी प्राथमिकता हमारी वही होनी चाहिए। आज इस साल कई युवा 18 साल के हो चुके हैं।हमें उन तक पहुँचना है। दो जगह नाम वाले लोगों की जानकारी, खास कर के उद्योगों वाले क्षेत्र में ऐसा लोग मिलेंगे, उनके बारे में सतर्क रहना है। ऐसे लोगों को चयनित करके उनका नाम मतदाता सूची से हटाना है।मतदाता सूची में एक बूथ में जो लिस्ट होती है, उसमें 1020 नाम तक हो सकते है। उससे ज्यादा होते हैं तो हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। मतदान केंद्र जनता से ज्यादा दूर नहीं होना चाहिए। ऐसा है तो पत्र लिख कर के चुनाव अधिकारी को देना चाहिए। क्योंकि ये सब रिकॉर्ड में रहेगा। चुनाव बिगुल बजाते ही ष्ट1द्बद्भद्बद्य ऐप्प का उपयोग करें। चुनाव प्रणाली में कुछ भी गड़बड़ हो, सब इस ऐप्प में जानकारी देते जाएं, जिससे कुछ गलत न हो। स्थानीय प्रशासन का उपयोग कर सत्ताधारी दल अपने पक्ष में कार्य न कर सके। ऐसे अधिकारियों को चयनित करिए जो सत्ताधारी नेताओं के साथ उठना बैठना करते हैं। चुनाव आयोग के समक्ष अपनी बात रख के ऐसे लोगों को चुनाव से पहले ही चुनाव से दूर करवा सकते हैं।