Breaking News :

राज माता अहिल्या बाई होल्कर के प्रतिमा का प्रथम वर्ष, दीप प्रज्वलित कर मनाया जाएगा कार्यकम


रायपुर। राजधानी के राजातालाब इलाके में पिछले वर्ष राज माता महारानी अहिल्या बाई होल्कर की मूर्ति स्थापित की गई थी। प्रतिमा का प्रथम वर्ष पूर्ण हो चुका है, इसी कड़ी में स्थापना के शुभ अवसर पर धनगर समाज के भाई-बंधुओं ने कल सुबह 9:00 बजे माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम रखा है।


समाज के अध्यक्ष सुब्बा राव सावरकर ने बताया कि राज माता महारानी अहिल्या बाई होल्कर के मूर्ति को चौक में स्थापित हुए एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। राजमाता ने समाज के सभी वर्गो को साथ में लेकर चलने का संदेश भी दिया था। राजमाता की प्रतिमा पर दिनांक 14 जनवरी 2023 को पुष्पवर्षा और दीप प्रज्वलित कर लोगों को सद्भावना का संदेश दिया जाएगा।