Breaking News :

वन मंत्री कश्यप और सांसद सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त करते हुए श्री कश्यप को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।