Breaking News :

बेडरूम में रंगरलिया मना रहा था पति, तभी पहुंच गई पत्नी, विरोध करने पर बाल पकड़ कर घसीटा, कॉलेज के डायरेक्टर पर केस दर्ज

बिलासपुर। जिले में पत्नी के साथ मारपीट करने वाले चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पत्नी ने आरोप लगाया था की वह घर से बाहर थीं। वापस घर पहुंची, तब बेड रूम में दूसरी महिला को देख विरोध किया, तब पति ने झगड़ा करते हुए उनका बाल पकड़ कर घसीटते हुए मारपीट करने लगा। घटना सकरी थाना क्षेत्र के राम लाइफ सिटी की है। 



जानकारी के अनुसार, पीड़िता पलक जायसवाल ने बताया की वह रामा लाइफ सिटी में रहती हैं और व्यवसाय करती हैं। उनके पति आशीष जायसवाल चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर हैं। शनिवार सुबह वह अपने काम से घर से बाहर गईं थीं। जब वह घर लौटी तब बेड रूम में दूसरी महिला थी। उसे देखकर पलक जायसवाल ने विरोध किया। इस पर पति आशीष ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी में दखल देने वाली मैं कौन होती हूं। इतना ही नहीं इसके बाद आशीष ने उनका बाल पकड़ लिया और हाथ मुक्के से पिटाई शुरू कर दी। फिर जान से मारने की धमकी देने लगा। पलक ने बताया की दोनों की शादी आठ साल पहले शादी हुई है। उनकी एक बेटी भी है। उनके पति आये दिन छोटी - छोटी बातो पर विवाद किया करते है। 


बहरहाल पुलिस ने पलक की शिकायत के बाद पति आशीष पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।