Breaking News :

यूपी में कोरोना की तीसरी लहर!:24 घंटे में 251 नए पॉजिटिव केस, सबसे ज्यादा गौतमबुद्ध नगर में 61 संक्रमित मिले, लखनऊ में 49 मामले

यूपी में कोरोना के लगातार तेजी से बढ़ते आंकड़े तीसरी लहर का संकेत दे रहे हैं। 24 घंटे के अंदर राज्य में 251 केस सामने आए हैं। इससे पहले गुरुवार को एक दिन 193 केस मिले थे। जबकि 25 दिसंबर को महज 38 केस सामने आए थे। अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 862 पहुंच गई है। यानी इनका इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 61 मामले गौतमबुद्ध नगर में मिले है। वहीं, लखनऊ में 49 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इसके अलावा गाजियाबाद में 34, मथुरा में 13, मेरठ और प्रयागराज में 11 मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक लाख 83 हजार 401 से ज्यादा सैंपल की जांच हुई। वहीं रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या महज 29 रही। यूपी के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, अब तक प्रदेश में नौ करोड़ 29 लाख 14 हजार 898 सैंपल की जांच हो चुकी है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 862 हो चुकी है।

लखनऊ में चार दर्जन से ज्यादा संक्रमित मिले

दिल्ली से जुड़े NCR के अलावा लखनऊ में कोरोना संक्रमण बेकाबू है। यहां कोरोना संक्रमण के मामले कई दर्जन में आ रहे हैं। बुधवार को लखनऊ में 25 मामले सामने आए थे, वहीं गुरुवार को यह संख्या 26 पहुंच गई। शुक्रवार को यह संख्या 49 तक पहुंच गई। दिल्ली के रास्ते यूपी में कोरोना की एंट्री

यूपी के प्रमुख शहरों में कोरोना के मामले

शहरपॉजिटव केसरिकवर केसएक्टिव केस
लखनऊ4903152
गौतमबुद्ध नगर6105190

गाजियाबाद

3406118
महाराजगंज010022
मुरादाबाद050022
मेरठ110161
आगरा070224
मथुरा130031
मुजफ्फरनगर010007
सहारनपुर050415
प्रयागराज110324
कानपुर040016
एटा060007
शाहजहांपुर070009
झांसी050008

प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का आकंड़ा 20.12 करोड़ के पार पहुंचा

  • कोरोना वैक्सीनेशन की 20 करोड़ 12 लाख 55 हजार 997 डोज लगाई जा चुकी हैं।
  • 12 करोड़ 79 लाख 38 हजार 416 को पहली डोज लगाई गई है।
  • सात करोड़ 33 लाख 17 हजार 581 को दोनों डोज लग चुकी हैं।
  • गुरुवार को प्रदेश में 13 लाख 31 हजार 226 लोगों को टीका लगा।
  • शुक्रवार को प्रदेश के 16 हजार नौ केंद्र पर वैक्सीनेशन लगी है।
  • एक जनवरी से बच्चों के वैक्सीनेशन के रेजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी।
  • तीन जनवरी से प्रदेश में 15 साल से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन होगा।
  • 10 जनवरी से जिन लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है, उन्हें बूस्टर डोज लगेंगी।

बीते सात दिनों का कोरोना ट्रेंड

तारीखपॉजिटिव केसरिकवर केससक्रिय केस
25 दिसंबर3820282
26 दिसंबर5916323
27 दिसंबर4038324
28 दिसंबर8011392
29 दिसंबर11836476
30 दिसंबर19321645
31 दिसंबर25129862