Breaking News :

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, हत्या की आशंका, पति फरार


छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में हुई मौत का मामला सामने आया है | घटना हसौद थाना क्षेत्र के मुंड़वार गांव का है, बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही मृतका का पति फरार है | शव पर गला घोटने के निशान भी पाए गए हैं | मायके वालों ने हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है, इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच के जांच में जुट गयी है |


थाना प्रभारी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, जमड़ी गांव की ममता साहू (22 साल) की शादी 4 महीने पहले ही इलेक्ट्रिशियन मूलशंकर साहू (24 साल) के साथ हुई थी। सोमवार को पति-पत्नी घर पर थे और मूलशंकर के माता-पिता ममता के मायके गए थे, देर शाम जब वो लोग घर लोटे, तो बहु कमरे में बेहोशी की हालत में मिली | तुरंत महिला को डबरा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया |


मृत घोषित होने के बाद महिला को वापस गाँव लाया गया, और उसी समय से ममता के पति का कोई पता नहीं है | वहीं मायके पक्ष के लोग पहुंचे जिन्होंने हत्या का आरोप लगाया | जिसके बाद से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है |