Breaking News :

पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, पत्नी से हुए विवाद में की बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग। जिले में एक पिता ने अपनी बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है की आरोपी अपनीं बीवी पर शक करता था। इसी के चलते उसने शराब के नशे में बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पाटन थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, सिपकोन्हा गांव निवासी योगेश टंडन अपनी बीवी के चरित्र पर संदेह करता था। वह आये दिन शराब के नशे में पत्नी से विवाद करता था। बुधवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद पत्नी गुस्सा होकर अपने मायके चली गई। सरस्वती को मायके जाते देख योगेश ने बच्ची की हत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद भी सरस्वती नहीं रुकी। वहीं योगेश भी घर से चला गया। इसके बाद रात में वह शराब के नशे में घर लौटा। इस दौरान उसकी बेटी लवण्या सोई हुई थी। इसके बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।


इस दौरान आरोपी की बड़ी बेटी ने उसे लवण्या का गला दबाते देख लिया। इस पर बच्ची ने अपने चाचा राजेश को इसकी जानकारी दी। राजेश ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।