Breaking News :

चुनाव प्रचार करने गये पंजाब में भाजपा प्रत्याशि पर अज्ञांत लोगों ने किया हमला, इलाज के लिए अस्पातल में कराया गया भर्ती..

चंडीगढ़, 13 फरवरी (भाषा) पंजाब के गिल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुच्चा राम लाढर की कार पर रविवार शाम को कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।


घटनास्थल वाले क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि हमले में लाढर को चोटें आईं।


उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान लुधियाना में अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव में किसी से मिलने गए थे और जब वह वहां से निकले तो उनकी कार पर कुछ लोगों ने पथराव किया।


पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और भाजपा प्रत्याशी की हालत स्थिर है।