Breaking News :

बस स्टैंड के पास सजी थी जुआरियों की महफिल,पुलिस ने घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़ा


महासमुंद। सरायपाली के बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के पास जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी करके पुलिस ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से 22 हजार 800 रुपए भी जब्त किया गया है। पुलिस ने 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के पास सरायपाली में कुछ लोग बैठकर रुपए पैसों का हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मुखबीर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जुआरियों के कब्जे से 22820 जब्त किया गया है।


जुआरियों के नाम

(1) देवेंद्र भोई पिता दशरथ भोई उम्र 35 वर्ष साकिन डोंगरीपाली पतेरापाली थाना सरायपाली (2) श्याम साहू पिता विश्वनाथ साहू उम्र 32 वर्ष साकिन बलौदा चौकी बलौदा (3) चउकुमार साहू पिता आबुल साहू उम्र 52 साकिन मौलीखार थाना सिंघोड़ा (4) प्रकाश साहू पिता हेतराम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन पतेरापाली थाना सरायपाली (5) उपेंद्र पात्रे पिता धोबाराम पात्रे उम्र 45 वर्ष साकिन सरिया थाना सरिया जिला रायगढ़।