Breaking News :

बालोद जिले ने धान खरीदी में बनाया नया रिकॉर्ड

बालोद। जिले में इस बार धान खरीदी के मामले में जिला बनने के बाद से बीते 10 साल का रिकार्ड टूटा है। इस वर्ष 2022 – 23 में 5 लाख 55 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी हैं। देखा गया कि धान खरीदी के शुरूआती दौर से धान खरीदी केन्द्रों में धान का आवक बना रहा। किसान धान बेचने को बेहद उत्साहित रहे। बता दें कि अभी तक 1 लाख 37 हजार किसानों ने धान बेचा है। इतना ही नही धान खरीदी केन्द्रो मे खरीदे गये धान पहली बार धान संग्रहण केंद्रों में न जाकर सीधे डीओ के माध्यम से राईस मिलर्स धान का उठाव कर रहे हैं। अब तक 75 फीसदी धान का उठाव हो चुका है। इससे संभावना जताई जा रही है कि इस बार जीरो शार्टेज की स्तिथि रहेगी।