Breaking News :

बेसहारा महिला और पालतू बिल्ली की हत्या, एक संदिग्ध हिरासत में


कोरबा। जिले में अज्ञात आरोपी ने एक बेसहारा बुजुर्ग महिला और उसके पालतू बिल्ली को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी इतना बेरहम था कि, बिल्ली को भी नहीं छोड़ा। पाली से करीब 12 किलोमीटर दूर खैराबहार लाफा गांव में रहने वाली 60 वर्षीय बंधन कुंवर का शव शुक्रवार को उसके घर से मिला। बुजुर्ग के शव पर गला घोंटने के निशान हैं। आरोपी ने वृद्धा के गहने लूटकर उसकी हत्या कर दी। बुजुर्ग बंधन कुंवर घर में अकेली रहती थी। उसके पति गुहाराम सोनी की मौत 9 साल पहले ही हो चुकी है। वहीं इनकी कोई संतान भी नहीं थी। अकेले हो जाने के बाद महिला ने एक बिल्ली पाल रखी थी, जिन्हें चराने ले जाने के लिए गांव का ही जवाहर शुक्रवार को बंधन कुंवर के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कुछ आवाज नहीं आई, तब उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी घर पहुंचे और दरवाजे को धक्का दिया तो वो खुल गया। घर के अंदर जाने पर बुजुर्ग बंधन कुंवर की लाश बिस्तर पर पड़ी थी, वहीं जमीन पर पालतू बिल्ली का शव भी पड़ा हुआ था। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।