Breaking News :

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत, नहीं बच पाई जान, हमलावर ने बताया आबे को क्यों मारी गोली?

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे  की मौत हो गई है। उन्हें  शुक्रवार को गोली मार दी गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। जापानी मीडिया के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक, शिंजो आबे पर हमले के आरोपी ने अपराध कबूल लिया है। उसने कहा है कि वह आबे की हत्या करना चाहता था। क्योंकि, वह उनसे असंतुष्ट था।