Breaking News :

कोलकाता रेप-मर्डर केस: आरोपी का सनसनीखेज खुलासा, पॉलीग्राफ टेस्ट में बोला- सेमिनार रूम में पहले से थी डॉक्टर की बॉडी- Kolkata Doctor Rape Murder Case

Kolkata Doctor Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता में सरकारी आरजी अस्पताल (R G Kar Medical College and Hospital) में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से रेप के बाद नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझने की जगह हर दिन उलझते जा रही है। केस के आरोपी संजय रॉय ने ट्रेनी डॉक्टर की मौत को लेकर नया दावा किया है। आरोपी ने पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) में CBI को बताया कि 8 अगस्त की रात वह गलती से सेमिनार रूम में घुसा था। वहां ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी पड़ी थी। उसने शरीर को हिलाया, लेकिन कोई मूवमेंट नहीं हुआ। इससे वह घबरा गया और बाहर भागा।इस दौरान किसी चीज से टकराकर वह लड़खड़ाया और उसका ब्लूटूथ डिवाइस गिर गया।

वहीं आरोपी के नए दावे ने मामले में नए सवाल को जन्म दे दिया है। वहीं अब सोचने वाली बात है कि आरोपी के दावे में दम है तो फिर महिला डॉक्टर की रेप और हत्या किसने की है?

 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में बताया कि 8 अगस्त की रात एक मरीज की हालत खराब थी। उसे ऑक्सीजन की जरूरत थी। इसलिए वो डॉक्टर को ढूंढ रहा था। इसी दौरान थर्ड फ्लोर पर सेमिनार रूम में गया। वहां ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी पड़ी थी। इससे वह घबरा गया और बाहर भागा। इस दौरान किसी चीज से टकराकर वह लड़खड़ाया और उसका ब्लूटूथ डिवाइस गिर गया। आरोपी ने दावा किया कि वह ट्रेनी डॉक्टर को पहले से नहीं जानता था। उसने बताया कि घटना के दिन अस्पताल के गेट पर कोई सिक्योरिटी नहीं थी और न किसी ने उसे रोका।

 

CBI ने 25 अगस्त को सेंट्रल फॉरेंसिक टीम की मदद से कोलकाता के प्रेसीडेंसी जेल में संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट किया था। अधिकारियों ने करीब 3 घंटे उससे सवाल-जवाब किए। संजय सहित अब तक कुल 10 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ है।

 

CBI अब तक 10 लोगों का करा चुकी है पॉलीग्राफ टेस्ट

मामले में CBI अब तक 10 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवा चुकी है। एजेंसी ने 29 अगस्त को अस्पताल के दो सिक्योरिटी गार्ड्स का पॉलीग्राफ टेस्ट (लाई डिटेक्टर टेस्ट) किया था। दोनों गार्ड्स उस रात अस्पताल के मेन गेट पर तैनात थे। संजय अपनी बाइक से आया और गाड़ी पार्क करके थर्ड फ्लोर पर गया था।CBI ने 25 अगस्त को सेंट्रल फॉरेंसिक टीम की मदद से कोलकाता के प्रेसीडेंसी जेल में संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट किया था। अधिकारियों ने करीब 3 घंटे उससे सवाल-जवाब किए। संजय सहित अब तक कुल 10 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ है।इनमें आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, ASI अनूप दत्ता, 4 फेलो डॉक्टर, एक वॉलंटियर और दो गार्ड्स शामिल हैं।

 

 

प्राइवेट पार्ट में मिला था 151 ग्राम वीर्य

बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट में 151 ग्राम लिक्विड (वीर्य- Semen) मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इतनी मात्रा में वीर्य मिलने पर डॉक्टर ही अब सवाल खड़े कर रहे हैं कि ये किसी एक शख्स का नहीं हो सकता। इतनी मात्रा में पूरी तरह से स्वस्थ इंसान भी वीर्य स्खलन नहीं कर सकता। खिल भारतीय सरकारी डॉक्टर संघ के अतिरिक्त महासचिव डॉ. सुवर्ण गोस्वामी के मुताबिक उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ी है। पीएम रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख है कि महिला डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट से 151 ग्राम लिक्विड मिला है। डॉ. गोस्वामी का दावा है कि इतनी ज्यादा मात्रा किसी एक शख्स की नहीं हो सकती।

 

और क्या है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में?
इस रिपोर्ट में हत्या, मौत से पहले की प्रकृति और सेक्सुअल पेनेट्रेशन की बात की कही गई है। इसमें बताया गया है कि पीड़िता की हत्या गला घोंटकर हुई थी। उससे पहले उसके साथ बलात्कार हुआ था। आरोपी ने दो बार उसका गला घोंटा था। उसकी मौत सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई थी।

 

8-9 अगस्त के रात की है वारदात
ये खौफनाक वारदात 8-9 अगस्त 2024 की रात की है, जब कोलकाता के ‘राधा गोबिंद कर मेडिकल कॉलेज से ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी। इस डॉक्टर की उम्र 31 वर्ष थी, जो उस दिन तीन और डॉक्टर्स के साथ नाइट ड्यूटी पर थी। इनमें दो डॉक्टर चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट थे, एक ट्रेनी थी। एक कर्मचारी अस्पताल के हाउस स्टाफ से था। उस रात को इन सभी डॉक्टर्स और कर्मचारियों ने साथ में खाना खाया था। इसके बाद महिला डॉक्टर रात को करीब दो बजे सोने के लिए अस्पताल के सेमिनार हॉल में चली गई। इसके बाद संजय रॉय पीछे के रास्ते से इस सेमिनार हॉल में आया और पहले उसने इस लड़की की निर्ममता से हत्या की और फिर उसका रेप किया। सबसे बड़ी बात ये है कि ये आरोपी ना तो अस्पताल के स्टाफ से था, ना ही किसी मरीज का कोई रिश्तेदार था। वो कोलकाता पुलिस के लिए सिविक वांलटियर का काम करता था।