Breaking News :

आर्थिक तंगी से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले बेटे को फोन कर दी जानकारी, ज्यादा जानकारी के लिए देखे पूरी खबर..

बिलासपुर। आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने अपने ही गमछे से फंदा बनाकर पेड़ पर फांसी लगा ली। इससे पहले उसने अपने पांच साल के बेटे को फोन कर कहा मैं आत्महत्या कर रहा हूं, गुड नाइट। सिविल लाइन पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामले की जांच कर रही है। ग्राम हरदीकला टोना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले निवासी मेवा राम उर्फ विजय पिछले 10 साल से मंगला स्थित रजक मोहल्ले में रह रहे थे। मेवा राम महर्षि स्कूल के सामने ठेला लगाते थे। 

कुछ दिनों से कामकाज ठप हो गया था। इसके कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। वे रोज शाम की तरह गुरुवार को भी घूमने गए। घर आकर खाना खाया और मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती लेने की बात कहक बाहर निकल गए। कुछ देर बाद अपनी पत्नी राजेश्वरी के मोबाइल पर फोन किया। फोन उसके पांच साल के बेटे ने उठाया। मेवा राम ने बस इतना कहा कि मैं आत्महत्या कर रहा हू, गुड नाइट।


 इसके बाद फोन काट दिया। जैसे ही यह बात घर वालों को पता चली लगातार उसके मोबाइल पर फोन करने लगे। मगर फोन रिसीव नहीं हुआ। इधर शुक्रवार की सुबह मेवा राम की लाश मंगला चौक स्थित एक पीपल के पेड़ पर लटकती मिली। मृतक ने अपने गमछे का फंदा बना कर फांसी लगा ली थी।