Breaking News :

रायपुर: भारत-न्यूजीलैंड मैच में टिकटों की कालाबाजारी,9 लोगों को किया गया गिरफ्तार, 66 टिकट किया जब्त


रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यजीलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। भारत बनाम न्यूजीलैण्ड एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। रायपुर के अलग—अलग स्थानों में टिकटों की कालाबाजारी करते 9 व्यक्तियों को पकड़कर उनके कब्जे से 66 टिकट जब्त किया गया है। रायपुर पुलिस द्वारा टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर पैनी नजर रखीं जा रहीं है, टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


01. रोहित कुमार झा पिता बृजकिशोर झा उम्र 21 साल निवासी महामाया मंदिर के पीछे पुरानी बस्ती रायपुर।


02. अब्दुल सलाम पिता असलम उम्र 22 साल निवासी भाठागांव पुरानी बस्ती रायपुर।


03. आदित्य श्रीवास्तव पिता अनिल श्रीवास्तव उम्र 23 साल निवासी फेस 02 रावतपुरा पुरानी बस्ती रायपुर।


04. अशोक दुबे पिता ज्वाला प्रसाद दुबे उम्र 33 साल निवासी प्रोफेसर कालोनी पुरानी बस्ती रायपुर।


05. अभिषेक सिंह पिता सुखराम सिंह उम्र 22 साल निवासी महामाईपारा पुरानी बस्ती रायपुर।


06 राहुल वारयानी पिता प्रकाश वारयानी उम्र 27 साल निवासी कुरूद गांधी चैक थाना कुरूद जिला धमतरी।


07. आकाश वारयानी पिता प्रकाश वारयानी उम्र 25 साल निवासी कुरूद गांधी चैक थाना कुरूद जिला धमतरी।


08. तनमय जैन पिता सुभाष जैन उम्र 22 साल निवासी पचपेड़ी नाका सुधर्म जैन विहार टिकरापारा रायपुर।


09. अमनदीप सिंह पिता जितेन्द्र सिंह उम्र 26 साल निवासी महावीर नगर गुरूद्वारा के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।