Breaking News :

एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

रायपुर। एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राजधानी पहुंच गई है। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ मुर्मू का भव्य स्वागत किया। रायपुर एयरपोर्ट पर रमन सिंह, विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता  स्वागत के लिए पहुंचे।  बता दे की ष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का एक दिवसीय रायपुर प्रवास पर है।  वह छत्तीसगढ़ के विधायकों और सांसदों से अपने लिए समर्थन मांगेगी।