Breaking News :

छत्तीसगढ़ : गांजा तस्करी करने वाले तस्कर गिरफ्तार , 8 किलो गांजा भी किया बरामद

बिलासपुर। अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी को सरकन्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी को घेराबन्दी के बाद हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम दीपक वैष्णव है। आरोपी से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। सरकन्डा पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति गांजा की अवैध खरीदी बिक्री कर रहा है। जानकारी के तत्काल बाद टीम के साथ आरोपी की घेराबन्दी गयी। प्रभार चौक चिंगराजपारा में आरोपी दीपक वैष्णव पिता संतोष वैष्णव को धर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से पूछताछ और जांच पड़ताल के दौरान करीब आठ किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 20 (बी) का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया है। आरोपी की धर पकड़ में थाना प्रभारी समेत उप निरीक्षक सत्य नारायण देवांगन, आरक्षक बलबीर सिंह, विवेक राय, प्रमोद सिंह, अविनाश कश्यप की अहम और विशेष भूमिका रही।