Breaking News :

चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने की पुष्टि…

नई दिल्ली 27 अगस्त 2024: एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में झारखंड के प्रमुख आदिवासी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने जा रहे हैं. इस खबर की पुष्टि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की, जिन्होंने सोशल मीडिया पर सोरेन के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की. इस साल अक्टूबर-नवंबर में 81 विधानसभा सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.